सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन को हुई प्रवेश परीक्षा

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जिले के तीन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों और अभिभावकों ने भाग लिया। शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी की थी और परीक्षा शांति से संपन्न हुई। छात्रों के चेहरे पर खुशी और संतोष था, और उन्होंने सवालों के प्रति संतोष व्यक्त किया।

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन को हुई प्रवेश परीक्षा

जिले के तीन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में बड़ी संख्या में बच्चे एवं अभिभावक सुबह 9 बजे से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। शिक्षा विभाग ने परीक्षा की पूरी तैयारी की थी। परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र से बाहर निकलने वाले ज्यादातर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी और संतुष्टि झलक रही थी। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस जमशेदपुर गर्ल्स स्कूल में बने परीक्षा केंद्र से निकलते विद्यार्थियों ने बताया कि पूछे गए सवालों से वे संतुष्ट हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।