Jamshedpur News: कोऑपरेटिव कॉलेज में सेमेस्टर-3 का नामांकन शुरू, 11 सितंबर तक मिलेगा मौका
Jamshedpur News: जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज के चार साल के अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम सत्र 2024-28 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र 1 से 11 सितंबर 2026 तक नामांकन कर सकते हैं। फॉर्म कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं और शुल्क जमा करने के लिए आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत करना होगा।

Jamshedpur News: जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज के फोर ईयर अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम सत्र 2024-28, सेमेस्टर-3 के छात्र-छात्राओं के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार छात्र-छात्राएं 1 सितंबर 2026 से 11 सितंबर 2026 तक अपना नामांकन करा सकते हैं। नामांकन फॉर्म कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, जिसे विद्यार्थियों को डाउनलोड करना होगा।फॉर्म के साथ सेमेस्टर-1 की नामांकन रसीद तथा सेमेस्टर-1 और 2 की मार्क-शीट संलग्न करनी होगी। इसके बाद विद्यार्थियों को नामांकन काउंटर से बैंक चालान प्राप्त कर कॉलेज परिसर में स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में नामांकन शुल्क जमा करना होगा।
शुल्क जमा होने के बाद बैंक द्वारा चालान की दो प्रतियां वापस दी जाएंगी, जिनमें से एक प्रति को पुनः नामांकन काउंटर पर जमा करना अनिवार्य होगा।


