गोलमुरी लूटकांड में कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ
चेन्नई की कंपनी के एजेंट सुजीत मुंडा से बुधवार दोपहर गोलमुरी में हुई 5.54 लाख रुपये की लूट मामले में पुलिस ने कोरियर कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की...
चेन्नई की कंपनी के एजेंट सुजीत मुंडा से बुधवार दोपहर गोलमुरी में हुई 5.54 लाख रुपये की लूट मामले में पुलिस ने कोरियर कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की है। पुलिस ने कुछ अपराधियों का भी फोटो सुजीत को दिखाया है, लेकिन वह किसी को पहचान नहीं सका। इस मामले में टेक्निकल सेल को भी लगाय गया है। 64 कर्मचारियों के दस्तावेजों को खंगाला
जांच के क्रम में पुलिस ने 64 कर्मचारियों के दस्तावेजों को खंगालने का काम किया। पुलिस सभी कर्मचारियों से पूछताछ करेगी। जांच के क्रम में पुलिस स्टेशन के संकटा सिंह पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से भी पूछताछ करेगी। यहां पर काम करने वाले कई कर्मचारी एमोजॉन कोरियर कंपनी के हैं। घटना के बाद पुलिस कुछ कर्मचारियों को थाने पर बुलायी थी। कर्मचारियों से संबंधित कागजात भी मांग गया। सभी कागजातों को भी जमा कर दिया है। पुलिस ने पांच मोबाइल भी बरामद किया है।