राष्ट्रपति के एट होम कार्यक्रम में शामिल हुए देवऋषि कश्यप
बीटेक सिविल के छात्र देवऋषि कश्यप ने राष्ट्रपति के एट होम कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह में परेड की और प्रधानमंत्री रैली में भी शामिल हुए। उन्हें रक्षा मंत्री और आर्मी चीफ द्वारा सम्मानित किया गया। देवऋषि को यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम 2026 के लिए भी चयनित किया गया है।

बीटेक सिविल (तृतीय सेमेस्टर) के छात्र देवऋषि कश्यप ने राष्ट्रपति के एट होम कार्यक्रम में शामिल होने का गौरव प्राप्त किया है। सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के छात्र देवऋषि ने पिछले महीने नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के अवसर पर कर्तव्य पथ पर परेड की और प्राइम मिनिस्टर रैली में भी हिस्सा लिया। उनकी प्रतिभा का सम्मान करते हुए उन्हें राष्ट्रपति के एट होम कार्यक्रम, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा आयोजित डिनर और आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी के विशेष समारोह में शामिल होने का मौका मिला। देवऋषि का चयन आगामी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम 2026 के लिए भी किया गया है।
मेजर जनरल ए.एस. बजाज (एडीजी बिहार-झारखंड) ने उन्हें उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान किया, जो 52 चुनिंदा कैडेटों में से एक होने का सम्मान है। कुलपति ब्रज मोहन पत पिंगुआ और कुलसचिव डॉ. नित नयना ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने भी देवऋषि को बधाई दी। देवऋषि 18 फरवरी को झारखंड राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



