ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरविश्व दिव्यांग दिवस पर सक्षम ने निकाली रैली

विश्व दिव्यांग दिवस पर सक्षम ने निकाली रैली

साकची आमबगान से रविवार सुबह 10.20 बजे सामाजिक संस्था सक्षम ने विश्व दिव्यांग दिवस पर जागरण रैली निकाली, जिसमें शहर के स्कूली बच्चे और दिव्यांग शामिल...

विश्व दिव्यांग दिवस पर सक्षम ने निकाली रैली
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 03 Dec 2017 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

साकची आमबगान से रविवार सुबह 10.20 बजे सामाजिक संस्था सक्षम ने विश्व दिव्यांग दिवस पर जागरण रैली निकाली, जिसमें शहर के स्कूली बच्चे और दिव्यांग शामिल हुए।

रैली में दिव्यांग एक हो और अपनी एकता का परिचय दो, पेंशन में बढ़ोत्तरी हो, रोटी, कपड़ा और मकान सभी विकलांगों को हो आसान, रक्तदान महादान अंत में करो नेत्रदान के नारे लगाए। आम बगान से निकलने के बाद रैली शीतला माता मंदिर, रामलीला मैदान, गुजराती सनामन स्कूल होते हुए शहीद चौक पहुंची। सक्षम के प्रांतीय उपाध्यक्ष नवल किशोर ने कहा कि 3 दिसंबर 1984 को भोपाल गैस त्रासदी और विश्व दिव्यांग दिवस की याद में रैली निकाली गई। मौके पर विश्व हिंदू परिषद के संघचालक अभय कुमार सामंत, अनिल कुमार सिन्हा, राजकुमार सिंह, एसके राणा, सरिता सिंह, रामनरेश अग्रवाल, दयाशंकर, संगीता सिंह, भारती आर्या, दयानंद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें