Jamshedpur News: पटमदा में भूमिज समाज की आमसभा, उत्थान, संस्कृति और संगठन पर मंथन
Jamshedpur News: पटमदा में भूमिज समाज की आमसभा का आयोजन हुआ, जिसमें समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती और विकास पर चर्चा की गई। बैठक में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और पारंपरिक पर्वों को भव्यता से मनाने पर सहमति बनी। समाज के प्रबुद्धजन एवं ग्रामीणों ने भी इस आयोजन में भाग लिया।

Jamshedpur News: पटमदा में भूमिज समाज की आमसभा का आयोजन कर समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक और आर्थिक विकास पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में भाषा, संस्कृति, परंपरा और शिक्षा के संरक्षण के साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने पर विशेष जोर रहा। आयोजन और मार्गदर्शन में पंचानन सिंह सरदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसकी भाषा, संस्कृति और शिक्षा से होती है। भूमिज समाज की ऐतिहासिक विरासत, पारंपरिक रीति-रिवाजों और नैतिक मूल्यों को सुरक्षित रखने के लिए नई पीढ़ी को शिक्षा के साथ संस्कृति से जोड़ना जरूरी है। सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा हुई।
सामाजिक सशक्तीकरण के प्रयास
आमसभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कर्मा, सरहुल समेत अन्य पारंपरिक आदिवासी पर्व इस वर्ष अधिक संगठित और भव्य तरीके से मनाए जाएंगे। इससे आपसी भाईचारा, एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना मजबूत करने पर जोर दिया गया। सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए राजकुमार सिंह को सरदार (घाटवाल) तथा मनोज कुमार सिंह को सक्रिय सहयोगी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समाज के प्रबुद्धजन की उपस्थिति
आमसभा में पंचानन सिंह, विजय कुमार सिंह, देवेंद्र नाथ सिंह, गोपाल सिंह, गणेश सिंह, प्रफुल्ल सिंह, लालू सिंह, त्रिशंकु सिंह, नरेंद्र सिंह, बंशी माधव सिंह, कृष्ण सिंह, उमापद सिंह, शेर सिंह, परमेश्वर सिंह, विश्वनाथ सिंह, दीपक कुमार सिंह, मकर सिंह, धनंजय सिंह, उत्तम सिंह, राजेश सिंह, जयंत सिंह और साधन सिंह समेत बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन एवं ग्रामीण उपस्थित थे।


