ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरबैंक निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

बैंक निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने बैंकों के निजीकरण के खिलाफ शुक्रवार को एसबीआई बिष्टूपुर और ग्रामीण...

बैंक निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 13 Mar 2021 06:02 PM
ऐप पर पढ़ें

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने बैंकों के निजीकरण के खिलाफ शुक्रवार को एसबीआई बिष्टूपुर और ग्रामीण बैंकों के सामने विरोध प्रदर्शन किया। यह जुलूस स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से चलकर बिष्टूपुर ट्रैफिक सिग्नल होते हुए पोस्टल पार्क पहुंचा और सभा में तब्दील हो गया। जुलूस में भारी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

आंदोलन में रिंटू रजक, आरबी सहाय, हीरा अरकाने, सपन अदख, सुजीत घोष, शशि कुमार, डीएन सिंह, सुब्रतो घोष, गौतम घोष, हीरालाल शर्मा, श्वेता कुमारी, मोनिका पांडेय, चिता मुर्मू थे।

यूनाइटेड फोरम ऑफ आरआरबी यूनियन झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की इकाई ने भी बैंक आंदोलन को समर्थन करते हुए प्रदर्शन किया। अलग अलग जगहों पर हुए प्रदर्शन में महासचिव केशव भारद्वाज, अमरीश कुमार सिंह, रंजन कुमार सहाय और नवल किशोर वर्मा आदि थे। शनिवार से मंगलवार तक राष्ट्रीय बैंक बैंक बंद रहेंगे। चार दिनों तक उपभोक्ताओं को काम करने में परेशानी होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें