टाटा स्टील सेवानिवृत्त कर्मियों ने यूनियन पर उठाए सवाल
टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के विदाई समारोह में टाटा वर्कर्स यूनियन की उपेक्षा को लेकर सवाल उठे हैं। समारोह में केवल तीन पदाधिकारी शामिल हुए, जबकि अन्य अनुपस्थित रहे। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि यूनियन से सम्मान की उम्मीद थी, जो पूरी नहीं हुई।

टाटा स्टील से मई महीने में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के विदाई समारोह में टाटा वर्कर्स यूनियन की उदासीनता पर सवाल उठे हैं। दो दिन पहले यूनियन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित समारोह में 11 पदाधिकारियों में से मात्र तीन ही शामिल हुए। इनमें कोषाध्यक्ष आमोद दुबे, उपाध्यक्ष राजीव चौधरी और सहायक सचिव श्याम बाबू शामिल थे। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने व्हाट्सएप ग्रुप में अपनी नाराजगी जताते हुए लिखा कि विदाई समारोह में सिर्फ तीन लोग ही पहुंचे, यह बहुत दुख की बात है। ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करना चाहिए। कर्मचारी यूनियन से अपने प्रति सम्मान की अपेक्षा रखते थे, जो पूरी नहीं हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


