ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरबंग साहित्य सम्मेलन की आमसभा में भाषा संस्कृति पर जोर.

बंग साहित्य सम्मेलन की आमसभा में भाषा संस्कृति पर जोर.

निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन की आमसभा में भाषा संस्कृति पर जोर दिया गया। साकची हाईस्कूल में शनिवार को आमसभा में बांग्लादेश में होनेवाले साहित्य सम्मेलन के संबंध में विचार हुआ। अध्यक्षता बासवी...

बंग साहित्य सम्मेलन की आमसभा में भाषा संस्कृति पर जोर.
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 28 Oct 2017 11:06 PM
ऐप पर पढ़ें

निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन की आमसभा में भाषा संस्कृति पर जोर दिया गया। साकची हाईस्कूल में शनिवार को आमसभा में बांग्लादेश में होनेवाले साहित्य सम्मेलन के संबंध में विचार हुआ। अध्यक्षता बासवी गोस्वामी ने की।दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलिसम्मेलन की कार्यकारिणी की कार्य अवधि को एक वर्ष का विस्तार दिया गया। बीते वर्ष की उपलब्धियों और कार्यप्रणाली पर सदस्यों ने विश्वास जताया। बासवी गोस्वामी ने स्वागत और निसार सर्फुद्दीन ने संचालन किया। साल भर में दिवंगत हुए तीन सदस्यों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया।बांग्लादेश में साहित्य सम्मेलनमहासचिव शुक्ला राय चौधरी ने सम्मेलन की उपलब्धियों पर सचिवीय प्रतिवेदन पेश किया। कोषाध्यक्ष पूरबी घोष द्वारा पेश आय-व्यय के लेखा को पारित किया गया। प्रतिनिधिमंडल जनवरी में बांग्लादेश में साहित्य सम्मेलन में हिस्सा लेगा। शुक्ला राय चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। प्रतिभाओं का दिया जाएगा मंचशुक्ला राय चौधरी ने बता कि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की रणनीति बनाई गई है। ज्यादा से ज्यादा कला, संस्कृति, भाषा, साहित्य, नृत्य और संगीत की प्रतिस्पर्धाएं होंगी। आमसभा में प्रशांत बनर्जी, दीपा बनर्जी, सुमिता बेरा, असीम डे, पूरबी चटर्जी, ताप्ती दत्ता, पीएल सेनगुप्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें