झारखंड के पहले पैरा कराटे ब्लैक बेल्ट प्रदीप अग्रवाल ने मांगा न्याय और सहयोग

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

झारखंड के पैरा कराटे खिलाड़ी प्रदीप अग्रवाल ने प्रशासन और खेल संगठनों से सहयोग की अपील की है। 2017 में कराटे की शुरुआत करने के बाद, उन्होंने 2023 में ब्लैक बेल्ट हासिल किया और राज्य के पहले पैरा कराटे ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी बने। हाल में एक वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें छात्रवृत्ति में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

झारखंड के पहले पैरा कराटे ब्लैक बेल्ट प्रदीप अग्रवाल ने मांगा न्याय और सहयोग

जमशेदपुर। झारखंड के उभरते पैरा कराटे खिलाड़ी प्रदीप अग्रवाल ने प्रशासन और खेल संगठनों से न्याय और सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि 2017 में सेंसाई राजेश कुमार मेहंती के मार्गदर्शन में कराटे शुरू कर 2023 में ब्लैक बेल्ट हासिल की और राज्य के पहले पैरा कराटे ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी बने। 2018 के बिरसा मुंडा कप में उन्होंने रजत पदक जीता था। हाल में रांची में आयोजित फेडरेशन कप के दौरान एक वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें छात्रवृत्ति के आवेदन में परेशानी और खेल पर प्रतिबंध का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मदद की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।