कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक को तत्काल जब्त करने का आदेश
जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने सभी स्कूलों, पुस्तकालयों और विक्रेताओं को कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक (भाग-2) को जब्त करने का आदेश दिया है। यह आदेश भौतिक और डिजिटल दोनों स्वरूपों के लिए है। यदि कोई संस्थान आदेश का पालन नहीं करता है, तो उसे दंड का सामना करना पड़ेगा।

जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने शनिवार को एक आपातकालीन आदेश जारी किया गया है। इसमें जिले के सभी स्कूलों, पुस्तकालयों और विक्रेताओं को कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक (भाग-2) की सभी प्रतियों को तत्काल प्रभाव से जब्त करने और सार्वजनिक पहुंच से हटाने का निर्देश दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि केवल भौतिक पुस्तकें ही नहीं, बल्कि इस पुस्तक के किसी भी डिजिटल स्वरूप जैसे पीडीएफ ई-बुक, वेबसाइट लिंक, पेनड्राइव या सर्वर पर उपलब्ध सामग्री को भी तत्काल निष्क्रिय या डिलीट करना अनिवार्य होगा। यह आदेश सरकारी, निजी, उत्क्रमित मध्य एवं उच्च विद्यालयों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों पर समान रूप से लागू होगा।
प्रशासन ने मामले में बेहद सख्त रुख अपनाया है। सभी प्रधानाध्यापकों और वार्डन को निर्देशित किया गया कि वे आदेश का अक्षरशः पालन करें और 24 घंटे में संबंधित बीआरसी में रिपोर्ट जमा करें। रिपोर्ट के बाद बीआरसी स्तर से समेकित जानकारी राज्य कार्यालय को भेजी जाएगी। शिक्षा विभाग ने चेतावनी दी कि यदि कोई भी विद्यालय या संस्थान आदेश का पालन करने में विफल रहता है तो संबंधित संस्थान और उसके प्रमुख स्वयं जिम्मेदार होंगे और उनके विरुद्ध विभागीय स्तर पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जेसीईआरटी रांची के निर्देशों के आलोक में जारी इस पत्र की प्रतियां उपायुक्त और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी सूचना एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है। गौरतलब हो कि पुस्तक पर विवाद होने पर कोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



