नेत्र, हड्डी और त्वचा रोग के डॉक्टरों की भी लगेगी इमरजेंसी में ड्यूटी

Mar 02, 2026 01:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में होली के दिन इमरजेंसी में हड्डी रोग और त्वचा रोग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। होली के दौरान रंगों के कारण जलन और शराब पीकर गाड़ी चलाने से होने वाले हादसों के चलते ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

नेत्र, हड्डी और त्वचा रोग के डॉक्टरों की भी लगेगी इमरजेंसी में ड्यूटी

जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में होली के दिन इमरजेंसी में नेतृत्व हड्डी रोग और त्वचा रोग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। होली को देखते हुए घटनाओं में इस तरह के मरीजों की आशंका ज्यादा रहती है। इसलिए सामान्य डॉक्टरों के अलावा इन डॉक्टरों की भी ड्यूटी इमरजेंसी में लगाई जाएगी इस संबंध में विभागाध्यक्षों को निर्देशित भी कर दिया गया है। रंगो के कारण आंख में जलन त्वचा में जलन के मरीज पिछले सालों में आते रहे हैं उस आधार पर भी यह निर्णय लिया गया है। वहीं शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले एक्सीडेंट का भी शिकार होता हैं।

जिन्हें छोटें आती हैं। इसलिए हड्डी रोग विशेषज्ञ के डॉक्टर को इस संबंध में ड्यूटी पर जाने का निर्देश दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।