ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरपिग्मेंट यूनियन में चुनाव दो जून को

पिग्मेंट यूनियन में चुनाव दो जून को

टाटा पिग्मेंट वर्कर्स यूनियन में विरोध के बाद चुनाव की घोषणा कर दी गई। यूनियन में आनन-फानन में दो दिनों में चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी। टाटा पिग्मेंट में पहली और दूसरी जून को पूरी चुनाव प्रक्रिया...

पिग्मेंट यूनियन में चुनाव दो जून को
Center,JamshedpurThu, 01 Jun 2017 11:24 AM
ऐप पर पढ़ें

टाटा पिग्मेंट वर्कर्स यूनियन में विरोध के बाद चुनाव की घोषणा कर दी गई। यूनियन में आनन-फानन में दो दिनों में चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी। टाटा पिग्मेंट में पहली और दूसरी जून को पूरी चुनाव प्रक्रिया होगी। बुधवार को निवर्तमान यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने चुनाव कराने के साथ नियमावली की घोषणा करते हुए नोटिस जारी किया। पहली जून को सुबह दस से 12 बजे तक नामांकन पत्र का वितरण होगा। दोपहर दो से चार बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे और शाम चार से पांच बजे तक नामांकन वापसी का समय तय किया गया है। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। वहीं, दो जून को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक चुनाव और इसके बाद मतगणना होगी। परविंदर सिंह बने निर्वाचन पदाधिकारी : निवर्तमान यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने बुधवार को नोटिस जारी किया। इसमें यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव संजीव श्रीवास्तव को निर्वाचन पदाधिकारी और टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री परविंदर सिंह को सहायक निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया। वहीं, टीआरएफ यूनियन के महामंत्री एसके झा को पर्यवेक्षक व टीएसपीडीएल यूनियन महामंत्री त्रिदेव सिंह को सहायक पर्यवेक्षक बनाया गया। तीन अलग-अलग यूनियन के पदाधिकारियों को पारदर्शी चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि इन तीनों यूनियन में राकेश्वर पांडेय ही अध्यक्ष हैं। ऐसे में कर्मचारियों को संदेह है कि यूनियन में लोकतांत्रिक चुनाव कैसे हो पाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें