आज आएंगे राज्य के मुख्य चुनाव पदाधिकारी, करेंगे समीक्षा बैठक, जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिम के बूथ भी घूमेंगे

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की रवि कुमार आज एक बार फिर जमशेदपुर आ रहे है।

आज आएंगे राज्य के मुख्य चुनाव पदाधिकारी, करेंगे समीक्षा बैठक, जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिम के बूथ भी घूमेंगे

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की रवि कुमार आज एक बार फिर जमशेदपुर आ रहे हैं। वे जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ चार बजे से सर्किट हाउस में बैठक करेंगे। बैठक के बाद वे पहले जमशेदपुर पूर्वी और फिर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बूथों का जायजा लेने के लिए निकल जाएंगे। जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में वे सूर्य मंदिर के आसपास के बूथों पर जाएंगे, जबकि जमशेदपुर पश्चिम में कदमा के बीएच एरिया स्थित मतदान केंद्र का जायजा करेंगे। बूथों पर सभी बीएलओ और सुपरवाइजर को उपस्थित रहने का निर्देश जारी किया गया है।

इस दौरान जिले की उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह भी मौजूद रहेंगी। दरअसल पूर्वी सिंहभूम जिले में अभी प्री सीएसआईआर की गतिविधियां चल रही हैं। इसके तहत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के घरों पर स्टीकर चिपकाए जा रहे हैं। इसके माध्यम से मतदाताओं को बताया जा रहा है कि जल्द ही जिले में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होगी और तब उन्हें मतदाता सूची में दर्ज अपने नाम के संबंध में प्रमाण देना होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।