Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsElection Expenditure Guidelines for 2026 Local Body Elections in Mango Jugsalai and Chakulia
निकाय चुनाव: प्रत्याशियों को निर्वाचन व्यय लेखा संधारण का प्रशिक्षण

निकाय चुनाव: प्रत्याशियों को निर्वाचन व्यय लेखा संधारण का प्रशिक्षण

संक्षेप:

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार 2026 के नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत के उम्मीदवारों को निर्वाचन व्यय की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में व्यय लेखा की प्रक्रिया और जांच के तीन चरणों के बारे में बताया गया। जांच स्थल भी निर्धारित किए गए हैं।

Feb 11, 2026 02:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद तथा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के अभ्यर्थियों को निर्वाचन व्यय से संबंधित जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में आयोजित किया गया, जहां उम्मीदवारों को निर्धारित तिथियों पर अपने निर्वाचन व्यय का ब्यौरा व्यय कोषांग में जमा करने की प्रक्रिया समझाई गई। कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में गठित व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग के माध्यम से अभ्यर्थियों को व्यय लेखा संधारण, व्यय पंजियों के रख-रखाव एवं संपूर्ण प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा की जांच तीन चरणों में की जाएगी।

प्रथम जांच 12 फरवरी 2026, द्वितीय जांच 16 फरवरी 2026 तथा तृतीय जांच 20 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 5 बजे तक निर्धारित है। मानगो नगर निगम एवं जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के लिए जांच स्थल वाणिज्य कर कार्यालय, जमशेदपुर (ट्रेजरी कार्यालय के सामने) तय किया गया है, जबकि चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर, चाकुलिया को जांच स्थल बनाया गया है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को आदर्श आचार संहिता के दायरे में रहकर चुनाव प्रचार एवं गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल जी आनंद सहित सभी प्रत्याशी एवं उनके अभिकर्ता उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;