मानगो में चुनावी जुलूसों ने रोका एम्बुलेंस का रास्ता, डिमना रोड पर घंटों थमी रही जिंदगी
Feb 21, 2026 05:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मानगो क्षेत्र की सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन के कारण यातायात बाधित हुआ। प्रत्याशियों के विशाल रोड-शो और जुलूसों ने मुख्य मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया, जिससे मरीजों को ले जाने वाली एम्बुलेंस भी घंटों तक जाम में फंसी रही।
जमशेदपुर। निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को मानगो क्षेत्र की सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन की होड़ में मानवता और कानून-व्यवस्था दोनों ही बेबस नजर आए। विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा निकाले गए विशाल रोड-शो और जुलूसों के कारण मानगो-डिमना मुख्य मार्ग पूरी तरह से ठप हो गया। इस चुनावी शोर के बीच मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस घंटों जाम में फंसी रही।चुनाव प्रचार के अंतिम घंटों में वोटरों को लुभाने के लिए निकले प्रत्याशियों के समर्थकों ने पूरी सड़क पर कब्जा कर रखा था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


