थानों में बुजुर्गों के लिए हेल्प डेस्क बनाने को जीवन ज्योति ने डीजीपी को लिखा पत्र

Jan 18, 2026 03:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर में सामाजिक संस्था जीवन ज्योति ने बुजुर्गों के लिए हेल्प डेस्क शुरू करने और काउंसलिंग की मांग की है। संस्था के महासचिव मनोज मिश्रा ने बताया कि बुजुर्गों पर हो रहे घरेलू हिंसा की शिकायतें बढ़ रही हैं। बैठक में डाक्टर अरुण कुमार ने जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया।

थानों में बुजुर्गों के लिए हेल्प डेस्क बनाने को जीवन ज्योति ने डीजीपी को लिखा पत्र

जमशेदपुर। बुजुर्गों को समर्पित सामाजिक संस्था जीवन ज्योति ने पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी थानों में बुजुर्ग हेल्प डेस्क आरम्भ करने एवं बुजुर्गों के एकाकीपन दूर करने हेतु प्रत्येक दो माह पर थाना स्तर पर काउंसलिंग करने की मांग को लेकर राज्य के डीजीपी को पत्र लिखा है। संस्था के महासचिव मनोज मिश्रा ने कहा कि जीवन ज्योति को लगातार बुजुर्गों पर हो रहे घरेलू हिंसा और अत्याचार की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि इस दिशा में संस्था काफ़ी गंभीर है। बुजुर्गों पर हो रहे अत्याचार की जानकारी अक्सर घर की चारदिवारी के बाहर लोक लाज के डर से नहीं आ पाती है।

ज़ब कभी शिकायत लेकर बुजुर्ग थाना जाते भी हैं तो उन्हें थाना स्तर से समझा बुझा कर घर वापस भेज दिया जाता है। मामला दर्ज नहीं किया जाता है। इस मसले पर जीवन ज्योति की एक बैठक अविनाश नगर डिमना रोड में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डाक्टर अरुण कुमार ने की। उन्होंने कहा कि ब्लड शुगर के कारणों और उसके बचाव को लेकर जीवन ज्योति जागरूकता अभियान चलाएगी। आज की बैठक में डाक्टर अरुण कुमार, मनोज मिश्रा, उत्तम बिश्वास, अंजना भगवान, रेणु सिंह, आरबी सहाय, जीतेन्द्र राय सहित काफ़ी सदस्य शामिल हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;