स्टेशन के वेटिंग हॉल में वृद्ध यात्री की मौत
Mar 09, 2026 02:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन के जनरल वेटिंग हॉल में 60 वर्षीय वृद्ध यात्री की मृत्यु हो गई। जीआरपी ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है, लेकिन शव के कपड़ों से कोई पहचान पत्र या टिकट नहीं मिलने के कारण कठिनाई हो रही है।

जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक स्थित जनरल वेटिंग हॉल में बीते रात 60 वर्षीय वृद्धि यात्री की मौत हो गई। रेल कर्मचारियों की सूचना पर जीआरपी ने वेटिंग हॉल से शव को उठा लिया। लेकिन सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम कॉलेज भेजा गया है। वहीं, रेल थाना में यूडी के तहत केस दर्ज कर पुलिस मृतक के पहचान में जुटी है। बताया जाता है कि शव के कपड़े से कोई कागज या टिकट नहीं मिलने से रेल पुलिस को पहचान में दिक्कत हो रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


