
बुजुर्गों ने लिया म्यूजिकल चेयर, इन-आउट गेम में हिस्सा, जीते ईनाम
संक्षेप: बुजुर्गों ने म्यूजिकल चेयर और इन आउट जैसे खेलों का आनंद लिया और पुरस्कार जीते। जीवन ज्योति संस्था के तहत आयोजित कार्यक्रम में 50 से अधिक बुजुर्गों ने भाग लिया। विभिन्न खेलों में विजेताओं को पुरस्कार...
बुजुर्गों ने म्यूजिकल चेयर और इन आउट जैसे खेलों का आनंद लिया और अनेक पुरस्कार जीते। उनके शारीरिक एवं मानसिक हित को ध्यान में रखकर गेम का चयन किया गया था। बुजुर्गों की कल्याणकारी संस्था जीवन ज्योति के बैनर तले मानगो के डिमना रोड में शंकोसाईं 5 नंबर के पास बुजुर्गों के लिए खेल क्यों नहीं कार्यक्रम का ट्रायल शो रविवार सुबह आयोजित किया गया। उसमें मानगो, आदित्यपुर के अलावा जमशेदपुर के अलग अलग क्षेत्रों के 50 से अधिक बुजुर्गो ने हिस्सा लिया। बुजुर्गों के लिए फनी गेम के ट्रायल कार्यक्रम में तीन गेम रखे गए थे जिनमें म्यूजिकल चेयर रेस, इन आउट गेम एवं कलर पहचानो रखा गया था।

सभी बुजुर्गों ने उत्साह के साथ गेम में हिस्सा लिया। अलग-अलग गेम में भाग लेकर बुजुर्ग बेहद खुश हुए। म्यूजिकल चेयर रेस गेम में मून सिटी के सुनील प्रसाद श्रीवास्तव प्रथम, विश्वनाथ प्रसाद सिंह दूसरे एवं वीआईपी अपार्टमेंट के आरबी सहाय तीसरे स्थान मे रहे। वहीं इन आउट गेम में एनके मंडल को पहला, आरबी सहाय को दूसरा एवं जीतेन्द्र राय को तीसरा स्थान मिला। कलर पहचानो गेम में बीके दास, एलबी प्रसाद एवं जीतेन्द्र राय क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। कार्यक्रम में विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि दंत चिकित्सक डाक्टर शादाब हसन ने पुरस्कार प्रदान किये। कार्यक्रम का संचालन जीवन ज्योति के महासचिव मनोज मिश्रा एवं अध्यक्षता रवि शंकर ने किया। कार्यक्रम में आदित्यपुर से आये 74 वर्षीय अशोक जैन ने शेरो शायरी से बुजुर्गो का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में जिष्णु महतो, एस दास गुप्ता, वीरेन्द्र शर्मा, विजय शर्मा, आरएस मिश्रा, शुभश्री दत्ता सहित काफ़ी संख्या में बुजुर्ग शामिल हुए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




