एकलव्य संस्था ने बच्चों में बांटी मिठाई व पटाखे
जमशेदपुर। दिवाली को लेकर एकलव्य संस्था ने बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी स्थित संजयनगर की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवार के बच्चों के बीच खुशियां...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 13 Nov 2023 11:15 AM
ऐप पर पढ़ें
जमशेदपुर। दिवाली को लेकर एकलव्य संस्था ने बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी स्थित संजयनगर की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवार के बच्चों के बीच खुशियां बांटी। संस्था के सदस्यों ने संजयनगर में बच्चों को मिट्टी के खिलौना, मिठाई, पटाखा व अन्य सामानों की पैकेट बच्चों को सौंपा ताकि रोज कमाने खाने वाले परिवार के बच्चे भी दूसरे की तरह हंसी खुशी दिवाली मना सके। इससे दर्जनों परिवार ने एकलव्य संस्था के कन्हैया प्रसाद, कुमार विकाश, राजेश गुप्ता, अभिमान्यु दास, अभिषेक तिवारी, देवेंद्र पात्रों व मिथिलेश कुमार के प्रति आभार जताया।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
