ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसंयोग : ईद मिलादुन्नबी और गुरुनानक जयंती एक साथ

संयोग : ईद मिलादुन्नबी और गुरुनानक जयंती एक साथ

इस वर्ष पैगंबरे इस्लाम और श्री गुरुनानक देवजी की जयंती एक साथ मनेगी। गुरुनानक देवजी जयंती और ईद मिलादुन्नबी त्योहार एक साथ आनेवाले हैं। 21 नवंबर को ईद मिलादुन्नबी और 23 नवंबर को गुरुनानक देवजी का...

संयोग : ईद मिलादुन्नबी और गुरुनानक जयंती एक साथ
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 14 Oct 2018 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

इस वर्ष पैगंबरे इस्लाम और श्री गुरुनानक देवजी की जयंती एक साथ मनेगी। गुरुनानक देवजी जयंती और ईद मिलादुन्नबी त्योहार एक साथ आनेवाले हैं। 21 नवंबर को ईद मिलादुन्नबी और 23 नवंबर को गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व है। 21 को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदीतंजीम अहले सुन्नत व जमाअत की ओर की 21 नवंबर को परंपरागत जुलूस-ए-मोहम्मदी निकलेगा। ईद मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में सुबह गांधी मैदान मानगो से आमबगान मैदान साकची होते हुए जुलूस कम्युनिटी सेंटर मैदान धतकीडीह पहुंचेगा। उलेमाओं के नेतृत्व में जलसे में पैगंबरे इस्लाम की शिक्षा, अमन, सांप्रदायिक सौहार्द्र और भाईचारा का पैगाम आम किया जाएगा। रामदास भट्ठा गुरुद्वारा से नगर कीर्तन : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के नेतृत्व में 23 नवंबर को रामदास भट्ठा गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकलेगा। प्रधान गुरमुख सिंह मुखे ने बताया कि श्री गुरुनानक देवजी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन दोपहर में बिष्टूपुर गुरुद्वारा, मेन रोड, जुस्को गोलचक्कर, स्ट्रेट माइल रोड, साकची गोलचक्कर, कालीमाटी रोड और बसंत सिनेमा होते हुए शाम में साकची गुरुद्वारा पहुंचेगा।सिख विरासत और इस्लामी पैगाम : सीजीपीसी के चेयरमैन शैलेंद्र सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन का मकसद एकजुटता के साथ सिख संस्कृति और विरासत को जीवंत करना है। गुरुओं के बलिदान और युद्ध कौशल से संगत को रूबरू कराना है। तंजीम के कार्यकारी अध्यक्ष मोख्तार सफी बताते हैं कि ईद मिलादुन्नबी पर अमन का पैगाम आम करने के साथ उनके आदर्श और जीवन दर्शन अपनाने को प्रेरित करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें