ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरघाघीडीह सेंट्रल जेल में बनेगा अंडा सेल, आतंकियों और नक्सलियों को रखा जाएगा

घाघीडीह सेंट्रल जेल में बनेगा अंडा सेल, आतंकियों और नक्सलियों को रखा जाएगा

घाघीडीह सेंट्रल जेल में अंडा सेल बनेगा, जिसमें आतंकियों और नक्सलियों को रखा जाएगा। इसके लिए घाघीडीह जेल प्रशासन की तरफ से गृह, कारा एवं आपदा विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। वर्तमान में जेल की स्थिति...

घाघीडीह सेंट्रल जेल में बनेगा अंडा सेल, आतंकियों और नक्सलियों को रखा जाएगा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 02 Jun 2018 04:59 PM
ऐप पर पढ़ें

घाघीडीह सेंट्रल जेल में अंडा सेल बनेगा, जिसमें आतंकियों और नक्सलियों को रखा जाएगा। इसके लिए घाघीडीह जेल प्रशासन की तरफ से गृह, कारा एवं आपदा विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। वर्तमान में जेल की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जेल में अभी 19 नक्सली और दो संदिग्ध आतंकी बंद हैं। जमशेदपुर से जुड़े दो संदिग्ध अभी तिहाड़ जेल में हैं।

ऐसा होता है अंडा सेल : अंडा सेल को पूर्ण सुरक्षित और हाईटेक बनाया जाएगा। इसमें कई बैरक होंगे, जिसके अंदर कैदियों या फिर बंदियोंको रखा जाएगा। अंडा सेल खतरनाक अपराधियों और आतंकियों के लिए होगी। यहां एक-एक कोने में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे। कैमरे की मदद से पूरे सेल की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इस सेल में अंधेरा रहता है और सूर्य की रोशनी भी भीतर नहीं जाती। उस जगह पर विशेष प्रशिक्षित जवानों को तैनात किया जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें