Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsEastern Singhbhum Vice President Pankaj Sinha Joins Jharkhand Mukti Morcha
जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल

जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल

संक्षेप: पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होने की घोषणा की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में उन्हें पार्टी में शामिल कराया। पंकज का झामुमो में शामिल होना भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। इससे पहले, बारी मुर्मू ने भी भाजपा छोड़कर झामुमो का दामन थामा था।

Thu, 30 Oct 2025 04:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए। उन्हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में पार्टी में शामिल कराया। भाजपा में लंबे समय तक रहे पंकज का झारखंड मुक्ति मोर्चा में जाना पार्टी के लिए बड़ा कदम है। पहले पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने भाजपा का साथ छोड़ कर पिछले चुनाव में झामुमो का दामन थामा था। अब पंकज पार्टी में शामिल हुए हैं। गुरुवार को बारी मुर्मू, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी की उपस्थिति में भाजपा से पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा समेत अन्य नेताओं खगेन महतो, सौरभ चक्रवर्ती, कौशिक कुमार, तुषार पातर एवं कई लोगों ने पार्टी का दामन थामा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो परिवार में उनका स्वागत किया।