Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsEastern Singhbhum Police to Enhance Investigation Skills in Human Trafficking and Drug Cases
पूर्वी सिंहभूम की पुलिस सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से लेगी ट्रेनिंग

पूर्वी सिंहभूम की पुलिस सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से लेगी ट्रेनिंग

संक्षेप:

पूर्वी सिंहभूम के पुलिस अब मानव तस्करी और ड्रग यूज़र्स के मामलों की जांच को बेहतर बनाने के लिए सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से ऑनलाइन प्रशिक्षण लेगी। यह प्रशिक्षण सब इंस्पेक्टर से ऊपर के अधिकारियों के लिए होगा, जिसमें संवेदनशील मामलों को समझने और आधुनिक जांच तकनीक का उपयोग करने पर जोर दिया जाएगा।

Dec 13, 2025 02:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

पूर्वी सिंहभूम के पुलिस अब मानव तस्करी, ड्रग यूज़र्स और संवेदनशील मामलों की जांच को बेहतरीन तरीके से संपादित करने के लिए प्रशिक्षण लेगी। इन्हें सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की ओर से यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऑनलाइन होने वाले इस प्रशिक्षण में सब इंस्पेक्टर से ऊपर के रैंक के अधिकारी शामिल होंगे। इस बारे में पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय ने निर्देश जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जांच के दौरान मानवीय एवं सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण को मजबूत करना है। इसके तहत विशेष ऑनलाइन प्रशिक्षण और वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण निदेशालय ने जिले की सभी पुलिस इकाइयों को योग्य पदाधिकारियों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि प्रशिक्षण का उद्देश्य आधुनिक अपराध, अपराधियों के तौर-तरीकों और पीड़ितों के मनोवैज्ञानिक पहलुओं को बेहतर ढंग से समझना है। खासकर मानव तस्करी के मामलों में पीड़ितों के अधिकार, बचाव-राहत प्रक्रिया और पुनर्वास को लेकर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कई विशेष सत्र : प्रशिक्षण में ड्रग यूज़र्स से जुड़े मामलों में पुलिसकर्मियों को संवेदनशील व्यवहार, काउंसलिंग प्रक्रिया, इलाज की ओर प्रेरित करने और गैर-आपराधिक दृष्टिकोण के महत्व को समझाया जाएगा। विशेषज्ञ ट्रेनर नशा और तस्करी नेटवर्क के बारे में जानकारी देते हुए इन्हें तोड़ने के लिए आधुनिक जांच तकनीक से अवगत करायेंगे। वेबिनार में साइबर माध्यम से होने वाली तस्करी, सोशल मीडिया ट्रैप, अंतरराज्यीय गैंग की गतिविधियों और इनसे निपटने के कानूनी उपायों पर भी विशेष सत्र रखे गए हैं। पुलिस अधिकारियों को केस स्टडी, वीडियो डेमो और इंटरऐक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद पुलिसकर्मियों को फील्ड में बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। प्रशिक्षित अधिकारी गुप्त सूचना तंत्र और तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल करके तस्करी और नशा तस्करों पर अधिक प्रभावी कार्रवाई कर सकेंगे।