विद्या धन छात्रवृत्ति में पटमदा की चार छात्राओं को मिली सफलता

Mar 28, 2026 01:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

पूर्वी सिंहभूम के पटमदा प्रखंड की बेटियों ने विद्या धन छात्रवृत्ति योजना में उत्कृष्टता हासिल की है। 2025-26 में चयनित 5 में से 4 छात्राएं हैं। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर, मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सहायता करती है। सफल छात्राओं में भूमिका मिश्रा, सुदीपा दत्ता, पिऊ पाल और रिंकी प्रमाणिक शामिल हैं।

विद्या धन छात्रवृत्ति में पटमदा की चार छात्राओं को मिली सफलता

पूर्वी सिंहभूम के पटमदा प्रखंड की बेटियों ने विद्या धन छात्रवृत्ति योजना में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। वर्ष 2025-26 में 5 चयनित अभ्यर्थियों में 4 छात्राएं शामिल होना विशेष गौरव की बात है। यह छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर, लेकिन मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करती है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और सत्यापन शामिल होता है। चयनित छात्रों को 11वीं-12वीं के लिए प्रति वर्ष 10 हजार तथा आगे की पढ़ाई के लिए अधिकतम 75 हजार तक की सहायता दी जाती है। सफल छात्राओं में प्लस टू हाईस्कूल बांगुड़दा की भूमिका मिश्रा व सुदीपा दत्ता, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोबरघुसी की पिऊ पाल और उत्क्रमित उच्च विद्यालय दिघी भूला की रिंकी प्रमाणिक शामिल हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।