ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरप्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पूर्वी सिंहभूम अव्वल

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पूर्वी सिंहभूम अव्वल

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पूर्वी सिंहभूम जिला पूरे राज्य में अव्वल है। जिला समाज कल्याण को सितंबर तक 10,196 गर्भवती महिलाओं को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया था, मगर 25 अक्तूबर 2018 तक...

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पूर्वी सिंहभूम अव्वल
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 04 Nov 2018 01:38 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पूर्वी सिंहभूम जिला पूरे राज्य में अव्वल है। जिला समाज कल्याण को सितंबर तक 10,196 गर्भवती महिलाओं को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया था, मगर 25 अक्तूबर 2018 तक 12,124 और 30 अक्तूबर तक 12,246 को जोड़ लिया गया। यह आंकड़ा लक्ष्य की तुलना में 120.11 प्रतिशत है। 116.53 प्रतिशत की उपलब्धि के साथ गिरिडीह दूसरे और 99.42 फीसदी के साथ सरायकेला-खरसावां तीसरे और 96.35 के साथ रांची चौथे स्थान पर है।

केन्द्र प्रायोजित योजना : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना केन्द्र का एक महत्वपूर्ण मिशन है। नियमानुसार एक जनवरी 2017 या उसके बाद पहली बार गर्भवती हुई महिलाओं को प्रसव के पहले एवं बाद में तीन किस्त में पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। सितंबर 2018 तक इस योजना के तहत 2,11,273 लोगों को जोड़ना था। मगर 30 अक्तूबर तक कुल 1,81,085 लोगों को इससे जोड़ा गया है। यह निर्धारित लक्ष्य से 30,188 कम है। राज्य में मात्र पूर्वी सिंहभूम और गिरिडीह जिला ने ही अपने लक्ष्य से अधिक की उपलब्धि हासिल की। यह कहना है समाज कल्याण विभाग के निदेशक मनोज कुमार का। उन्होंने इन दोनों जिलों की खुलकर तारीफ की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें