Jamshedpur News: जिला वॉलीबॉल टीम के चयन के लिए ट्रायल कल

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम की बालक और बालिका टीमों का चयन 14 अक्टूबर को जमशेदपुर के रामदास भट्टा कम्युनिटी सेंटर में दोपहर तीन बजे होगा। चयनित खिलाड़ी 23 से 25 अक्टूबर तक दुमका में होने वाली झारखंड अंतर-जिला अंडर-14 वॉलीबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। 1 जनवरी 2013 या उसके बाद जन्मे झारखंड निवासी खिलाड़ी 50 रुपये शुल्क और मूल आधार कार्ड के साथ चयन में शामिल हो सकते हैं।

Jamshedpur News: जिला वॉलीबॉल टीम के चयन के लिए ट्रायल कल

Jamshedpur News: जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। 9वीं बादशाह सिंह मेमोरियल मिनी (अंडर-14) झारखंड अंतर-जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026-27 के लिए पूर्वी सिंहभूम की बालक एवं बालिका टीम का चयन 14 अक्टूबर को होगा। ईस्ट सिंहभूम वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से चयन प्रक्रिया दोपहर तीन बजे से रामदास भट्टा कम्युनिटी सेंटर, जमशेदपुर में आयोजित की जाएगी।झारखंड वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में दुमका जिला वॉलीबॉल संघ द्वारा चैंपियनशिप का आयोजन 23 से 25 अक्टूबर तक दुमका के गांधी मैदान में किया जाएगा।चयन प्रक्रिया में वही खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे, जिनका जन्म 1 जनवरी 2013 या उसके बाद हुआ है। प्रत्येक खिलाड़ी को पंजीकरण शुल्क के रूप में 50 रुपये देने होंगे।

आयु सत्यापन के लिए मूल आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। खिलाड़ी का झारखंड का निवासी होना भी आवश्यक है।एसोसिएशन के सचिव राजीव कुमार मिश्रा ने योग्य खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9431756467 पर संपर्क किया जा सकता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: जिला वॉलीबॉल टीम के चयन के लिए ट्रायल कल