Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsEast Singhbhum Releases Merit List for MGNREGA Job Seekers Amid 1581 Applications
रोजगार सेवक : 1182 अभ्यर्थी पास, 399 के आवेदन खारिज

रोजगार सेवक : 1182 अभ्यर्थी पास, 399 के आवेदन खारिज

संक्षेप:

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने मनरेगा अंतर्गत रोजगार सेवक पद के लिए मेधा सूची जारी की है। कुल 1581 आवेदनों में से 1182 उत्तीर्ण हुए हैं। हालाँकि, वर्तमान में कोई पद खाली नहीं है, इसलिए नियुक्ति संभव नहीं है। यह सूची दो साल के लिए वैध रहेगी।

Mon, 1 Dec 2025 05:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने मनरेगा अंतर्गत रोजगार सेवक पद के लिए मेधा सूची जारी कर दी है। कुल 1581 ने आवेदन किए थे, जिनमें से 1182 उत्तीर्ण हुए और 399 के आवेदन को अर्हता के अनुरूप नहीं होने से खारिज कर दिया गया। जिला प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया है। जिला प्रशासन ने 2023-24 में इस अनुबंध आधारित नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला था। इस साल मार्च में इसकी परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद कॉपी जांच और अन्य प्रक्रिया में समय लगा। बीच में घाटशिला उपचुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लागू हो गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इन सबसे पार पाने के बाद अब जिला प्रशासन ने रिजल्ट जारी किया है। इसमें उच्चतम योग्यता वाले का नंबर 79 प्रतिशत तक गया है। फिलहाल रोजगार सेवक का कोई पद खाली नहीं है। इसके कारण किसी की नियुक्ति संभव नहीं है। परंतु जैसे-जैसे जगह बनेगी, वैसे-वैसे इस स्थायी वेटिंग लिस्ट से नियुक्ति की जाएगी। यह सूची दो साल के लिए वैध होगी। दरअसल, अनुबंध आधारित इस कार्य की लगातार मॉनिटरिंग होती रहती है। ऐसे में किसी रोजगार सेवक के शिथिल पड़ने पर कार्रवाई की तलवार लटक जाती है। नौकरी छोड़ने, हटाए जाने, रिटायर होने जैसी वजहों से रिक्ति बनती है। शहरी पंचायतों के कारण बनानी पड़ी मेरिट लिस्ट पूर्वी सिंहभूम में कुल 231 पंचायत हैं। मनरेगा के नियमों के अनुसार, हर पंचायत में एक रोजगार सेवक का पद है, पर जिले की 54 पंचायतें ऐसी हैं, जहां कृषि कार्य नहीं होते। ऐसे में मनरेगा से कोई काम भी नहीं होता, क्योंकि ये शहरी पंचायतें हैं। इनमें जमशेदपुर प्रखंड की अधिकांश पंचायतें हैं। जमशेदपुर में कुल 55 पंचायतें हैं।