पूर्वी सिंहभूम के किक बॉक्सरों ने रचा इतिहास, सभी 12 खिलाड़ियों ने जीते पदक

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

पूर्वी सिंहभूम के किक बॉक्सरों ने 5वीं झारखंड स्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। 12 खिलाड़ियों ने मिलकर 12 पदक जीते, जिनमें स्वर्ण पदक दिव्या सोय, दीपिका सोय, बिपिन बेरा, प्रियांशु बिरुवा, अदिति कुमारी और ईश्वर बोयपाई ने जीते। प्रतियोगिता में भाग लेकर सभी ने जिले का नाम रोशन किया।

पूर्वी सिंहभूम के किक बॉक्सरों ने रचा इतिहास, सभी 12 खिलाड़ियों ने जीते पदक

पूर्वी सिंहभूम के किक बॉक्सरों ने 5वीं झारखंड स्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया। धनबाद के कोयला नगर में 16 और 17 मई को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले से चयनित 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और सभी खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 12 पदक अपने नाम किए, जिससे जिले में खुशी का माहौल है। स्वर्ण पदक जीतने वालों में दिव्या सोय, दीपिका सोय, बिपिन बेरा, प्रियांशु बिरुवा, अदिति कुमारी और ईश्वर बोयपाई शामिल हैं। रजत पदक अलिशा टोपनो और आलोक शर्मा ने जीता, जबकि कांस्य पदक आनंद कुमार, अमन कुमार, मंगल हेंब्रम और अंबयानंद को मिला।

प्रतियोगिता में फाइनल तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिलेगा। सभी खिलाड़ियों ने जिला सचिव जेना राम बोदरा, राष्ट्रीय रेफरी जादू मुनी हेंब्रम, कोच विजय सोय और कोच कृष्ण बिहारी के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।