कोहरे के कारण टाटा-अमृतसर ट्रेन 27 फरवरी तक रद्द

Dec 02, 2025 06:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

पूर्व मध्य रेलवे ने 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक कई ट्रेनों को पूर्णतः रद्द और आंशिक रूप से रद्द करने की घोषणा की है। इसका प्रभाव बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्व के लाखों यात्रियों पर पड़ेगा। लंबी दूरी की 24 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी।

कोहरे के कारण टाटा-अमृतसर ट्रेन 27 फरवरी तक रद्द

कोहरे और सुरक्षित रेल संचालन को प्राथमिकता देते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक कई ट्रेनों को पूर्णतः रद्द, आंशिक रूप से रद्द करने तथा उनके परिचालन दिनों में कटौती की घोषणा की है। इसका असर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्व के लाखों यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार, 24 लंबी दूरी की ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। इनमें टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस, संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस, मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस, कामाख्या-गया एक्सप्रेस, हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस सहित अन्य शामिल हैं। झारखंड के यात्रियों के लिए सबसे बड़ा असर टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस के रद्द रहने का होगा, जो 1 दिसंबर से 27 फरवरी तक नहीं चलेंगी।

वहीं, कई ट्रेनों के परिचालन दिनों में भी कमी की गई है। इसके तहत ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस, अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस, भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को सप्ताह में सीमित दिनों पर ही संचालित किया जाएगा। आंशिक रूप से रद्द की गई ट्रेनों में हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस शामिल है, जो आगरा कैंट से मथुरा जंक्शन के बीच नहीं चलेगी। इसी प्रकार 12178 मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस भी उसी खंड में आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।