ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरआदित्यपुर, गम्हरिया व जमशेदपुर में भूकंप के झटके

आदित्यपुर, गम्हरिया व जमशेदपुर में भूकंप के झटके

पूर्वी सिंहभूम जिले के कुछ इलाकों और सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर, गम्हरिया, कांड्रा और राजनगर में मंगलवार रात करीब 8.30 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसके बाद यहां अफरातफरी की स्थिति...

आदित्यपुर, गम्हरिया व जमशेदपुर में भूकंप के झटके
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 06 Dec 2017 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम जिले के कुछ इलाकों और सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर, गम्हरिया, कांड्रा और राजनगर में मंगलवार रात करीब 8.30 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसके बाद यहां अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रात 8.28 बजे झटके महसूस किए गए। इसका अधिकेंद्र 22.7 डिग्री उत्तर और 86.1 डिग्री पूर्व था। रिक्टर स्केल में तीव्रता 3 थी। तीव्रता कम होने के कारण कोई क्षति नहीं हुई है। भूंकप के केंद्र की गहराई धरती से 39 किलोमीटर अंदर थी।

आदित्यपुर कॉलोनी निवासी अमित कुमार सिंह का कहना है कि वह अपने घर में बैठकर टीवी देख रहे थे। इसी दौरान अचानक घर के समान में कंपन महसूस हुआ। जिस पलंग पर वे बैठे थे उसमें भी कंपन का एहसास हुआ। भूंकप के कारण उनका परिवार काफी डर गया। वे लोग घर के बाहर भागे, लेकिन कुछ देर बाद जब स्थिति सामान्य हुई तब वे लोग घर में लौटे। इच्छापुर के गोपाल ने भी बताया कि 8:30 बजे के आसपास में घर के सामान अचानक हिलने लगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें