शुरुआत में कैंसर की पहचान से इलाज करना आसान : डॉ. अभिषेक

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

एमजीएम अस्पताल के शिशु रोग विभाग में शनिवार को बच्चों में होने वाले ब्लड कैंसर की रोकथाम और बचाव को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें एचसीजी...

शुरुआत में कैंसर की पहचान से इलाज करना आसान : डॉ. अभिषेक

एमजीएम अस्पताल के शिशु रोग विभाग में शनिवार को बच्चों में होने वाले ब्लड कैंसर की रोकथाम और बचाव को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें एचसीजी अब्दुर रज्जाक अंसारी, कैंसर अस्पताल रांची के पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक कुमार ने बच्चों में होने वाले कैंसर के लक्षण, इलाज और बीमारी से बचाव की जानकारी दी।
डॉ. अभिषेक ने कहा कि कैंसर गंभीर बीमारी है। हर साल 14 लाख नए मामले सामने आते हैं, जिसमें चार फीसदी बच्चे होते हैं। बच्चों में कैंसर के लक्षण की पहचान शुरुआत में होने से इलाज करना आसान होता है। पीठ में दर्द होना, कमजोरी आना, बार-बार बुखार आना, हड्डियां कमजोर होना, लंबे समय तक सिरदर्द, तेजी से वजन कम होना, पीलेपन का शिकार होना, आंखों में बदलाव जैसे भैंगापन आदि गले या पेट में गांठ जैसा महसूस होना बच्चों में कैंसर के प्रमुख लक्षण हैं।

डाउन सिंड्रोम वाले बच्चों में कैंसर की संभावना काफी बढ़ जाती है। कैंसर का कोई पारिवारिक इतिहास होने की वजह से भी बच्चे इसका शिकार हो सकते हैं। इसके बचाव के लिए सबसे आसान तरीका है कि 0 से 6 माह तक के बच्चों को सिर्फ मां के दूध का सेवन कराएं। कार्यशाला में एमजीएम के शिशु रोग विभाग के एचओडी डॉ. अजय राज, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. श्यामलाल मुर्मू, डॉ. राघवेंद्र, डॉ. समिकला, डॉ. पल्लवी, डॉ. अनुपमा, डॉ. पोनस उपस्थित थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।