एनएच 33 पर धूल से परेशान लोगों ने रस्से से बांधकर रोका निर्माण कार्य
जमशेदपुर के मानगो में एनएच 33 पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से धूल की समस्या बढ़ गई है। जल छिड़काव न होने के कारण लोग परेशान हैं और दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में निर्माण कार्य रोकने के लिए विरोध किया और जल छिड़काव शुरू हुआ।
जमशेदपुर। मानगो के एनएच 33 पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से उड़ती धूल ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। जल छिड़काव न होने से लोगों को कुछ फीट दूरी पर कुछ दिखाई नहीं देता, आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं। दुकानदार और टेंपो चालक बेहाल हैं। कई बार शिकायत के बाद भी कार्य नहीं रोका गया। थक-हारकर स्थानीय लोगों ने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में कार्यस्थल पर पहुँचकर मशीनों और अभियंता को रस्से से बाँधकर निर्माण कार्य बंद करवा दिया। इसके बाद एजेंसी के लोग मौके पर पहुँचे और तुरंत जल छिड़काव शुरू किया।
विकास सिंह ने सांसद-विधायक पर कार का शीशा खोलकर दौरा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, समस्या से निजात दिलाने तक आंदोलन जारी रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


