Jamshedpur News: दुर्गा पूजा में महिलाओं की सुरक्षा पर जोर, मददगार बनेंगी पुलिस दीदी
Jamshedpur News: दुर्गापूजा के दौरान पूजा पंडालों, बाजारों और भीड़ वाले इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विशेष निगरानी रखेगी। पंडालों के आसपास पुलिस दीदी तैनात रहेंगी और सादे लिबास में पुलिसकर्मी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई और जरूरतमंद महिलाओं को सहायता देने की तैयारी है। श्रद्धालुओं को हेल्पलाइन की जानकारी दी जाएगी। सहायता के लिए महिलाएं डायल 112 या पुलिस चैट बॉट सेवा का उपयोग कर सकती हैं।

Jamshedpur News: दुर्गापूजा के दौरान पूजा पंडालों और भीड़ वाले इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस विशेष सतर्कता बरतेगी। महिला श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने और छेड़खानी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस दीदी की मदद ली जाएगी। इसके अलावा सादे लिबास में पुलिसकर्मी भीड़ के बीच रहकर मनचलों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। महिला श्रद्धालुओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के साथ उन्हें जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की तैयारी है। त्योहार के दौरान शहर के प्रमुख पूजा पंडालों, बाजार और अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा पुलिस के लिए अहम चुनौती रहती है। भीड़ का फायदा उठाकर छेड़खानी करने या अभद्र व्यवहार करने वालों पर कार्रवाई के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। पंडालों के आसपास पुलिस दीदी की तैनाती होगी।
सादे लिबास में पुलिस की निगरानी
सादे लिबास में भी रहेगी निगरानी
महिलाओं के साथ छेड़खानी और अन्य आपत्तिजनक हरकतों पर रोक लगाने के लिए सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। ये पुलिसकर्मी भीड़ के बीच रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। किसी तरह की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने की व्यवस्था रहेगी। पुलिस दीदी भी महिला श्रद्धालुओं की समस्याओं को सुनने और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में मददगार बनेंगी।
हेल्पलाइन से मिलेगी सहायता
हेल्पलाइन की दी जाएगी जानकारी
महिला सुरक्षा को लेकर श्रद्धालुओं को हेल्पलाइन नंबर और आपातकालीन सहायता के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। पुलिस लोगों से अपील करेगी कि किसी तरह की छेड़खानी, अभद्र व्यवहार या संदिग्ध गतिविधि दिखने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। शिकायत करने वाली महिलाओं की पहचान और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि किसी भी तरह की सहायता के लिए महिलाएं डायल 112 पर संपर्क कर सकती हैं, वहीं पुलिस की चैट बॉट सेवा भी उपलब्ध है।

