पूजा बीतने के बाद नगर परिषद ने की डीबी रोड की सफाई

पूजा बीतने के बाद नगर परिषद ने की डीबी रोड की सफाई

संक्षेप:

दुर्गा पूजा के दौरान जुगसलाई बागबेड़ा में लोग कचरे के ढेर पर चलने के लिए मजबूर रहे। नगर परिषद ने सफाई का ध्यान नहीं दिया, जबकि कर्मचारी केवल कुछ दिनों में कचरा उठाते हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि...

Oct 03, 2025 11:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

दुर्गा पूजा के तीन दिन जुगसलाई बागबेड़ा के हजारों लोग कचरा के ढेर पर होकर चलते रहे। लेकिन नगर परिषद ने साफ कराने पर ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार को जुगसलाई नगर परिषद के कर्मचारी तेजाब नाला के पुल पर से कचरा उठाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर परिषद सप्ताह में एक-दो दिन पुल पर से कचरा उठाती है जबकि आम दिन लोग कचरे के ढेर से होकर चलते हैं। मालूम हो कि नगर परिषद की टीम पंडाल के आसपास 24 घंटे स्वच्छता अभियान चलाते रही थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।