Jamshedpur News: दुर्गा पूजा में 15 से 21 अक्टूबर तक भारी वाहनों के परिचालन पर रोक
Jamshedpur News: दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन के दौरान यातायात नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने नो-एंट्री लागू की है। 15 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे से रात एक बजे तक बसों को छोड़कर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। 16 से 20 अक्टूबर तक भारी वाहनों को सुबह 5 से 11:30 बजे तक अनुमति होगी, जबकि बाकी समय रोक रहेगी। 21 अक्टूबर को विसर्जन मार्गों पर बसों, भारी और चारपहिया वाहनों का परिचालन विसर्जन समाप्त होने तक बंद रहेगा।
Jamshedpur News: दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नो-एंट्री लागू की गई है। 15 अक्टूबर को पंचमी पूजा के दिन शाम 4:30 बजे से रात एक बजे तक बसों को छोड़कर सभी भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। 16 से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह पांच से 11:30 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन दोनों ओर से जारी रहेगा। वहीं, सुबह 11:30 बजे से अगले दिन सुबह पांच बजे तक भारी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।21 अक्टूबर को विसर्जन के दिन सुबह छह बजे से विसर्जन समाप्त होने तक निर्धारित विसर्जन मार्गों पर बसों सहित सभी भारी वाहनों और चारपहिया वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।
मरीन ड्राइव पर भी निर्धारित अवधि में भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क किनारे पार्किंग पर रोक रहेगी। प्रशासन ने लोगों से हेलमेट पहनने, नशे में वाहन नहीं चलाने और निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करने की अपील की है। किसी संदिग्ध वस्तु की सूचना तत्काल 112 पर देने को कहा गया है।

