Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsDurga Puja Traffic Management Police Deploys Special Forces to Control Jam
दुर्गा पूजा में यातायात को लेकर ग्रामीण सहायक पुलिस की होगी तैनाती

दुर्गा पूजा में यातायात को लेकर ग्रामीण सहायक पुलिस की होगी तैनाती

संक्षेप:

दुर्गा पूजा के दौरान ट्रैफिक जाम को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष रणनीति तैयार की है। ग्रामीण पुलिसकर्मियों को शहर में तैनात किया जाएगा। मानगो, साकची और बिष्टूपुर में अतिरिक्त बल और...

Sep 21, 2025 06:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

दुर्गा पूजा को लेकर इसबार पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए खास रणनीति तैयार की है। पूजा के दौरान शहर में सबसे बड़ी चुनौती ट्रैफिक जाम को नियंत्रित करना होता है। इसे ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के सहायक पुलिसकर्मियों को शहर में प्रतिनियुक्त किया जाएगा। इनमें से कई जवान ग्रामीण इलाकों से बुलाए जाएंगे ताकि पूजा के दौरान बढ़ने वाले दबाव को संभाला जा सके। पूजा के दौरान सबसे ज्यादा जाम मानगो, साकची और बिष्टूपुर में होता है। पूजा पंडालों में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मुख्य सड़कें घंटों जाम रहती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रशासन ने इस बार इन तीनों क्षेत्रों में विशेष फोर्स की तैनाती का निर्णय लिया है। यहां अतिरिक्त पुलिस बल के अलावा मजिस्ट्रेट की भी मौजूदगी रहेगी। पुलिस ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए बैरिकेडिंग, डायवर्जन और पार्किंग स्थल चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरों से भीड़भाड़ वाले इलाकों पर लगातार नजर रखी जाएगी। पूजा समितियों से सहयोग लेने की पहल की गई है, ताकि किसी भी पंडाल के आसपास अनियंत्रित भीड़ न जुटे। ग्रामीण सहायक पुलिस को ट्रैफिक नियंत्रण की बारीकियों की जानकारी देने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अतिरिक्त बल की मौजूदगी से ट्रैफिक पुलिस का दबाव काफी हद तक कम होगा। साथ ही, आपातकालीन स्थिति में तत्काल कार्रवाई करना आसान होगी। पूजा के दौरान कई जगह वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई जाएगी।