Jamshedpur News: दुर्गा पूजा से पहले बार-रेस्टोरेंट की जांच, एसडीओ ने मारा छापा
Jamshedpur News: जमशेदपुर में दुर्गा पूजा के मद्देनजर प्रशासन ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था की जांच तेज कर दी है। कई बार और रेस्टोरेंट में अधिकारियों ने दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों की जांच की। कई खामियां मिलने पर संचालकों को चेतावनी दी गई है कि आवश्यक दस्तावेज दुरुस्त करें और सुरक्षा का पालन करें।
Jamshedpur News: जमशेदपुर। दुर्गा पूजा को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार की रात धालभूम एसडीओ अर्णव मिश्रा के नेतृत्व में शहर के कई बार और रेस्टोरेंट में जांच और छापेमारी की गई। इस दौरान आबकारी विभाग और अग्निशमन विभाग की टीम भी मौजूद रही।जांच के दौरान अधिकारियों ने बार और रेस्टोरेंट के नक्शे, स्टॉक रजिस्टर समेत लाइसेंस और सुरक्षा से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। इसके अलावा अग्निशमन से जुड़े सुरक्षा मानकों और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। जांच के दौरान कई स्थानों पर दस्तावेजों और व्यवस्थाओं में खामियां मिलीं।
अधिकारियों ने संचालकों को आवश्यक दस्तावेज दुरुस्त करने और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का मौका देते हुए चेतावनी दी है।एसडीएम ने बताया कि दुर्गा पूजा नजदीक है। पूजा के दौरान शहर में बड़ी संख्या में लोग बार और रेस्टोरेंट में भी पहुंचते हैं। ऐसे में किसी तरह की लापरवाही से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त के आदेश पर बार और रेस्टोरेंट की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

