Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsDurga Puja Immersion Authorities Ensure Safe and Peaceful Procession in Jamshedpur
दुर्गापूजा प्रतिमा विसर्जन को लेकर उपायुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधा पर विशेष जोर

दुर्गापूजा प्रतिमा विसर्जन को लेकर उपायुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधा पर विशेष जोर

संक्षेप:

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दुर्गापूजा प्रतिमा विसर्जन के लिए शहर के घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, और बैरिकेडिंग के निर्देश दिए। गोताखोर...

Thu, 18 Sep 2025 03:28 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

दुर्गापूजा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शहर क्षेत्र में स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी के विभिन्न घाटों का गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में भोजपुर घाट, सुवर्णरेखा घाट, पांडेय घाट, नया पुल घाट, दोमुहानी घाट, सती घाट, सब स्टेशन घाट, बेली बोधनवाला घाट तथा बड़ौदा घाट का स्थल निरीक्षण कर प्रशासनिक इंतजामों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने नगर निकाय एवं जुस्को प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु घाटों तक जाने वाले पहुंच पथों का मरम्मतीकरण, घाट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई तथा सुरक्षा मानकों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित की जाए।उपायुक्त

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

द्वारा घाटों पर बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया गया ताकि किसी भी प्रकार के दुर्घटना की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। इसके अतिरिक्त गोताखोर एवं आपदा प्रबंधन टीमों को विसर्जन के दौरान अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन द्वारा विसर्जन के समय विधि-व्यवस्था की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जाएगी। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि विसर्जन के दौरान सभी सुरक्षा उपायों को मूर्त रूप दिया जाए और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की भी विशेष भूमिका होगी। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, धालभूम के एसडीएम चंद्रजीत सिंह, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, जमशेदपुर सदर बीडीओ सुमित प्रकाश तथा अन्य प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।