Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsDurga Puja Central Committee Meeting Challenges and Preparations Discussed in Jamshedpur
दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने शुरू की तैयारियां

दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने शुरू की तैयारियां

संक्षेप:

जमशेदपुर में दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की बैठक हुई। अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता की अध्यक्षता में बारिश से उत्पन्न चुनौतियों, पूजा स्थलों की स्थिति, सड़कों और घाटों की मरम्मत पर चर्चा हुई। 13 नई समितियों ने...

Aug 21, 2025 12:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर। दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की कार्यकारिणी की बैठक भालूबासा स्थित एक होटल में हुई। अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महासचिव आशुतोष सिंह ने स्वागत किया और अंकेक्षक प्रदीप दास ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।बैठक में अधिक बारिश से उत्पन्न चुनौतियों, पूजा स्थलों की जर्जर स्थिति, सड़कों और विसर्जन घाटों की मरम्मत की आवश्यकता पर चर्चा हुई। स्वर्णरेखा, वेली बोधन और बड़ौदा घाट की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाने और नए घाट निर्माण की जरूरत पर जोर दिया गया। इस वर्ष 13 नई समितियों ने केंद्रीय समिति की सदस्यता ली है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मानगो फ्लाईओवर निर्माण से प्रभावित समितियों के स्थल समाधान तथा वर्षा संभावित स्थिति को देखते हुए विशेष तैयारियों पर विचार हुआ। समिति ने 23 अगस्त को सभी पूजा समितियों की बैठक बुलाने और शीघ्र ही जिला प्रशासन से मुलाकात करने का निर्णय लिया।