Jamshedpur News: टुइलाडुंगरी में प्लास्टिक की बेकार वस्तुओं से सजेगा पंडाल, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

Jamshedpur News: टुइलाडुंगरी सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी खास तैयारी कर रही है। इस वर्ष प्लास्टिक की बेकार वस्तुओं को रीसाइक्लिंग कर पूजा पंडाल सजाया जाएगा। 20 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा ओडिशा के कारीगरों द्वारा बनाई जाएगी। परिसर में भव्य मेले का आयोजन भी होगा।

Jamshedpur News: टुइलाडुंगरी में प्लास्टिक की बेकार वस्तुओं से सजेगा पंडाल, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Jamshedpur News: टुइलाडुंगरी सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी की ओर से दुर्गापूजा को खास और आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है। वर्ष 1934 से आयोजित हो रही इस पूजा में इस बार पंडाल से लेकर प्रतिमा और विद्युत सजावट तक में नया प्रयोग देखने को मिलेगा। पूजा कमेटी के महासचिव दिनेश कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं को हर वर्ष कुछ नया देने का प्रयास किया जाता है। इसी कड़ी में इस बार प्लास्टिक की बेकार वस्तुओं को रीसाइकिल कर आकर्षक पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल से आए कारीगर पंडाल निर्माण में प्लास्टिक की बोतल, प्लेट, कटोरी, चम्मच, ग्लास सहित अन्य वस्तुओं का रचनात्मक इस्तेमाल कर रहे हैं। इन वस्तुओं को कलात्मक रूप देकर पंडाल को आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। इसके साथ ही पंडाल के माध्यम से प्लास्टिक के पुन: उपयोग और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा। पंडाल में मां दुर्गा की करीब 20 फीट ऊंची राजराजेश्वरी स्वरूप की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा का निर्माण ओडिशा के कुशल कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। भव्य आकार और विशेष कलाकारी के कारण प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगी。

भव्य मेले का होगा आयोजन

पूजा परिसर में चांदीपुर की आकर्षक विद्युत सजावट की जाएगी। रंग-बिरंगी रोशनी और विशेष लाइटिंग से पूरे परिसर को भव्य स्वरूप देने की तैयारी है। बच्चों और बड़ों के मनोरंजन के लिए पूजा के दौरान भव्य मेले का भी आयोजन होगा। कमेटी के महासचिव दिनेश कुमार ने बताया कि टुइलाडुंगरी में पूर्व में शांता दुर्गा टेंपल ऑफ गोवा और देवघर के नौलखा मंदिर सहित कई आकर्षक पंडाल बनाए जा चुके हैं। इस वर्ष भी शहरवासियों को अलग और आकर्षक पंडाल देखने को मिलेगा। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक राजू गिरी, अध्यक्ष मिथिलेश सिंह यादव, महासचिव दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष श्रीनू राव, लाइसेंसी किशोर कुमार राजा समेत कमेटी के सदस्य जुटे हैं।

FAQs

✦क्या इस वर्ष पूजा में नया प्रयोग किया जा रहा है?−
इस वर्ष पूजा में प्लास्टिक की बेकार वस्तुओं को रीसाइकिल कर आकर्षक पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: टुइलाडुंगरी में प्लास्टिक की बेकार वस्तुओं से सजेगा पंडाल, पर्यावरण संरक्षण का संदेश