Jamshedpur News: शारदीय नवरात्र के चौथे दिन माता कुष्मांडा की विधि विधान से हुई पूजा

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

Jamshedpur News: जमशेदपुर में शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर भक्तिमय माहौल है। नवरात्र के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में मां कुष्मांडा की विधि-विधान से पूजा की। शहर के कई प्रमुख पूजा पंडालों के पट खुलने के बाद दर्शन के लिए भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु शाम की संध्या आरती में भी शामिल हो रहे हैं।

Jamshedpur News: शारदीय नवरात्र के चौथे दिन माता कुष्मांडा की विधि विधान से हुई पूजा

Jamshedpur News: जमशेदपुर। शहर में दुर्गा उत्सव को लेकर भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है शहर में लगभग बड़े पंडालून के पट खुल चुके हैं। शारदीय नवरात्र पर होने वाले दुर्गा पूजा को लेकर लोगों को उत्साह देखते ही बन रहा है। शीतला मंदिर, मनोकामना मंदिर, रंकनी मंदिर सहित पंडालों और घरों में विधि विधान से चौथे दिन माता दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा कि श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव से की। घर में पूजा विधि विधान से करने के बाद लोग पंडाल में भी दर्शन करने पहुंचे वहीं ज्यादातर लोग शाम में भी संध्या आरती में शामिल हुए। शहर के प्रमुख पूजा पंडाल के पट मंगलवार से ही खुलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

बुधवार को कदम रानी कुदार, टेल्को राम मंदिर, संडे मार्केट पूजा पंडाल सहित शहर के कई प्रमुख बड़े पूजा पंडाल खोले गए। इसके बाद से ही पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: शारदीय नवरात्र के चौथे दिन माता कुष्मांडा की विधि विधान से हुई पूजा