
रात 1: 20 तक चला विसर्जन, सिर्फ स्वर्णरेखा घाट पर 128 मूर्तियां विसर्जित
पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार की रात तक देवी दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन संपन्न हो गया। एक क्लब की मूर्ति का विसर्जन नहीं हुआ, बाकी सभी समितियों ने अपनी मूर्तियों का विसर्जन किया। साकची...
पूर्वी सिंहभूम जिले में सिर्फ एक को कर छोड़, बाकी सभी देवी दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन गुरुवार की देर रात तक संपन्न हो गया। एक ठाकुर प्यार सिंह धुरंधर सिंह क्लब काशीडीह की मूर्ति का विसर्जन संबंधित समिति ने गुरुवार की वजह से नहीं किया। बाकी सभी समितियों ने अपनी मूर्तियों का विसर्जन कर दिया। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह के अनुसार रात 1:20 पर तक सभी मूर्तियों का विसर्जन संपन्न हो गया। जिले में सबसे अधिक मूर्तियों का विसर्जन साकची स्वर्णरेखा घाट पर किया गया। वहां 128 मूर्तियां विसर्जित की गई। बिष्टुपुर स्थित बेलीबोधन वाला घाट पर विसर्जित मूर्तियों की संख्या 32 रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




