ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकचरा फेंकने के लिए एनएच किनारे तलाशा जा रहा डंपिंग ग्राउंड

कचरा फेंकने के लिए एनएच किनारे तलाशा जा रहा डंपिंग ग्राउंड

शहर के कचरे का निस्तारण करने के लिए एनएच-33 के किनारे डंपिंग ग्राउंड की तलाश की जा रही है। निकायों ने कुछ जगहों को चिह्नित किया है, लेकिन सत्यापन अंचल अधिकारी को करना...

कचरा फेंकने के लिए एनएच किनारे तलाशा जा रहा डंपिंग ग्राउंड
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 08 Feb 2020 05:19 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के कचरे का निस्तारण करने के लिए एनएच-33 के किनारे डंपिंग ग्राउंड की तलाश की जा रही है। निकायों ने कुछ जगहों को चिह्नित किया है, लेकिन सत्यापन अंचल अधिकारी को करना है। अंचल अधिकारी की मंजूरी के बाद जिला प्रशासन डंपिंग की इजाजत देगा। जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार और मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय का कहना है कि जमीन चिह्नित की गई है। विभागीय प्रक्रिया के बाद ही कचरा डंप करने का आदेश आएगा। अगले सप्ताह डंपिंग ग्राउंड की समस्या खत्म हो जाएगी। कुछ दिनों तक ट्रांसफर स्टेशनों पर कचरा डंप किया जा सकता है। पिछले दिनों जुस्को ने निकायों को बाबूडीह डंपिंग ग्राउंड में कचरा डंप करने से मना कर दिया था। इसके चलते निकायों के कचरा डंप करने का संकट पैदा हो गया। जमशेदपुर अक्षेस, मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद ने जुस्को का नोटिस मिलने के बाद फिलहाल अपने-अपने ट्रांसफर स्टेशनों पर कचरा डंप करना शुरू कर दिया है। शहर में हर दिन लगभग 270 से 300 मीट्रिक टन कचरा निकलता है, जिसे कुछ दिनों तक ही ट्रांसफर स्टेशन पर रखा जा सकता है। इसके बाद कचरे का अंबार लग जाएगा और आसपास के इलाके भी प्रभावित होने लगेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें