ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुररेलवे में बोनस राशि बढ़ने पर संशय

रेलवे में बोनस राशि बढ़ने पर संशय

रेल कर्मचारियों को 2017 की तर्ज पर बोनस मिलने की उम्मीद है। क्योंकि, रेलवे बोर्ड में बोनस मुद्दे पर सात अगस्त की वार्ता में कोई स्पष्ट निर्णय नहीं हुआ। लेकिन, बोनस राशि में बढ़ोत्तरी अब रेलमंत्री पर...

रेलवे में बोनस राशि बढ़ने पर संशय
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 09 Aug 2018 04:18 PM
ऐप पर पढ़ें

रेल कर्मचारियों को 2017 की तर्ज पर बोनस मिलने की उम्मीद है। क्योंकि, रेलवे बोर्ड में बोनस मुद्दे पर सात अगस्त की वार्ता में कोई स्पष्ट निर्णय नहीं हुआ। लेकिन, बोनस राशि में बढ़ोत्तरी अब रेलमंत्री पर निर्भर है।

बोनस के मुद्दे पर आयोजित बैठक में नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे एवं ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महासचिव उपस्थित थे। रेलकर्मियों को 2017 में सात हजार बेसिक से बोनस मद में 17 हजार नौ सौ 90 रुपये मिले थे। इधर, दक्षिण-पूर्व जोन मेंस कांग्रेस के महामंत्री एसआर मिश्रा ने फोन पर कहा कि, रेलमंत्री द्वारा दिन बढ़ा देने पर कर्मचारियों को 2018 के बोनस में ज्यादा राशि मिलेगी। फिलहाल, दशहरा शुरू होने से पूर्व ही बोनस राशि कर्मचारियों के बैंक खाता में भेजने की मांग रेलवे नेताओं ने की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें