ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरतनाव का कारण शिक्षा व्यवस्था में दोष : डॉ. अग्रवाल

तनाव का कारण शिक्षा व्यवस्था में दोष : डॉ. अग्रवाल

हमारी शिक्षा व्यवस्था में दोष के कारण विद्यार्थी ‘रटो और परीक्षा दो की राह पर चलते हैं। यहीं से कहीं हम फेल न हो जाएं का भय का दौर शुरू हो जाता है। जो तनाव का मुख्य कारण बनता...

तनाव का कारण शिक्षा व्यवस्था में दोष : डॉ. अग्रवाल
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 11 Sep 2018 05:59 PM
ऐप पर पढ़ें

हमारी शिक्षा व्यवस्था में दोष के कारण विद्यार्थी ‘रटो और परीक्षा दो की राह पर चलते हैं। यहीं से कहीं हम फेल न हो जाएं का भय का दौर शुरू हो जाता है। जो तनाव का मुख्य कारण बनता है।

यह बातें टीएमएच के मनोचिकित्सक डॉ. संजय अग्रवाल ने सोमवार को टेल्को क्लब में विश्व आत्महत्या निवारण दिवस पर कार्यशाला में कहीं। मुस्कान संस्था के तत्वावधान में कार्यशाला में डॉ. संजय ने कहा कि अभिभावकों और विद्यार्थियों में संवादहीनता बढ़ी है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को मोबाइल प्रयोग करने से रोक नहीं सकते हैं। लेकिन इस पर नियंत्रण जरूर कर सकते हैं। टाटा मोटर्स के मनोचिकत्सिक डॉ. ए. बासु ने कहा तनाव के कई लक्षण हैं। स्कूल से घर लौटने पर विद्यार्थी की बातों से लक्षण का पता चल सकता है। काउंसिलर चंदेश्वर खां ने कहा कि जीवन में तनावमुक्त लक्ष्य बड़ी जरूरत है।

कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स के हे (प्रशासन) स्क्वेड्रन लीडर एनएस कादियान ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में खेलकूद, पढ़ाई और मनोरंजन का संतुलन जरूरी है। कार्यशाला में 16 स्कूलों के 246 बच्चों ने हिस्सा लिया। टाटा कमिंस सप्लाई चेन मैनेजमेंट के निदेशक मनीष झा ने समय प्रबंधन पर जोर दिया। संचालन उदय चंद्रवंशी ने किया।

मुस्कान के महासचिव विजेंद्र कुमार ने स्वागत किया। कार्यशाला में टाटा कमिंस पदाधिकारी दिप्ती महेश्वरी, एमजीएम के मनोचिकित्सक डॉ. दीपक गिरि, टाटा मोटर्स के सुरक्षा प्रमुख रजत सिंह, टेल्को टाउन सर्विसेज के एडमिन हेड वीएन सिंह, मैनेजर विशाल कुमार आदि मौजूद थे। आयोजन में संस्था के अध्यक्ष शशि मिश्रा, संयोजक प्रदीप कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, बबलू चौबे, संजय प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद, राजेश पांडेय का योगदान रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें