करनडीह में बत्तख बचाने में दो कारों में टक्कर, सड़क पर हंगामा
सुंदरनगर थाना क्षेत्र में करनडीह रोड पर बत्तख को बचाने के चक्कर में दो कारों में टक्कर हो गई। एक ओडिशा नंबर की कार ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पीछे आ रही एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी की कार ने टक्कर मारी। हंगामे के बाद स्थानीय लोग एकत्र हुए और पुलिस ने विवाद को शांत कराया। अंततः दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

सुंदरनगर थाना क्षेत्र के करनडीह रोड पर रविवार दोपहर एक बत्तख को बचाने में दो कारों में टक्कर हो गई। इससे मेन रोड पर हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जाता है कि सड़क पर बत्तख को गुजरते देख ओडिशा नंबर वाली कार के चालक ने अचानक गाड़ी रोक दी। इसी दौरान पीछे से आ रही चक्रधरपुर मंडल के एक वरिष्ठ पदाधिकारी की कार ने आगे खड़ी कार में टक्कर मार दी। इससे आगे वाली कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कार में बैठे लोग भड़क उठे। सड़क पर हंगामा होने से स्थानीय लोग एकत्र हो गए और क्षतिग्रस्त कार मालिक को हर्जाना देने की मांग करने लगे।
लोग रेलवे पदाधिकारी के साथ थाना भी गए। सूचना पाकर परसूडीह पुलिस और टाटानगर आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और विवाद को शांत कराया।पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों में समझौता हो गया। किसी ने मामला दर्ज नहीं कराया। जानकार बताते हैं कि कार चालक के आक्रोश और स्थानीय लोगों की भीड़ से बचने के लिए पदाधिकारी ने ओडिशा निवासी की कार की मरम्मत कराने पर सहमति जताई। इससे मेन रोड पर 10-15 मिनट में हंगामा खत्म हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


