Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsDrunkard Beaten by Devotees at Jugsalai Mahakaleshwar Ghat Police Intervenes

महाकालेश्वर छठ घाट में नशेड़ी की पिटाई
संक्षेप:
जमशेदपुर के जुगसलाई श्री महाकालेश्वर छठ घाट पर मंगलवार सुबह एक नशेड़ी युवक को श्रद्धालुओं ने पीटा। युवक महिलाओं की भीड़ में घुसने की कोशिश कर रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे रोका, लेकिन वह बकझक करने लगा।...
Oct 28, 2025 01:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर। जुगसलाई श्री महाकालेश्वर छठ घाट में मंगलवार सुबह एक नशेड़ी को श्रद्धालुओं ने जमकर पीटा। बताया जाता है कि नशेड़ी युवक श्रद्धालुओं के भीड़ में घूम रहा था। महिलाओं की भीड़ में जाने से उसे लोगों ने रोका था लेकिन वह बकझक करने लगा। इधर छठ घाट पर सहायता शिविर द्वारा लगातार लोगों को सतर्क किया जा रहा था कि सावधान रहे उचक्के भीड़ में घुस गए हैं क्योंकि कई लोगों की जेब से पर्स और मोबाइल गायब की शिकायत मिली है। युवक की पिटाई के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और उसे भीड़ से छुड़ाकर एक कोने में बैठा दिया ताकि थाना ले जा सके।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




