
आजादनगर में नशेड़ियों का आतंक, राहगीरों से करते हैं छिनतई
संक्षेप: आजादनगर क्षेत्र में नशेड़ियों का आतंक बढ़ रहा है। स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि नशे की लत में डूबे युवक खुलेआम सड़कों पर उत्पात मचा रहे हैं और लोगों से पैसे छीन रहे हैं। पुलिस की निष्क्रियता से आक्रोश बढ़ रहा है, और दुकानदार भी नशेड़ियों की धमकियों से परेशान हैं।
आजादनगर क्षेत्र इन दिनों नशेड़ियों के आतंक से जूझ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में नशे की लत में डूबे कुछ युवक खुलेआम सड़कों पर उत्पात मचा रहे हैं। ये नशेड़ी राह चलते लोगों से रुपये छीनते हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी देते हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस अबतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही, जिससे आक्रोश और भय दोनों बढ़ रहे हैं। गुरुवार को ऐसी ही घटना में स्थानीय निवासी छोटू अंसारी से कुछ नशेड़ियों ने जवाहरनगर रोड नंबर 16 में रुपये छीन लिए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी इलाके के ही युवक हैं, जो नशे की हालत में लोगों को परेशान करते हैं।

इसी तरह, ठेला और खोमचा लगाने वाले दुकानदार भी इन नशेड़ियों से परेशान हैं। वे जबरन मुफ्त में सामान मांगते हैं, पैसे देने से इनकार करते हैं, और मना करने पर झगड़ा या धमकी देते हैं। इससे बाजार में असुरक्षा का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे कई बार पुलिस से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता की जाती है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द पुलिस सख्त कदम नहीं उठाती, तो वे सामूहिक विरोध करेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




