ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरबच्चों की मौत की जांच करेगी सरकार और वैज्ञानिकों की टीम : द्रौपदी मुर्मू

बच्चों की मौत की जांच करेगी सरकार और वैज्ञानिकों की टीम : द्रौपदी मुर्मू

एमजीएम अस्पताल में शिशुओं की मौत मामले की जांच सरकार और वैज्ञानिकों की टीम करेगी। ये गंभीर मामला है। इसके लिए राज्य सरकार को निर्देश दिया गया है। यह कहना था राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का। इस्कॉन के...

बच्चों की मौत की जांच करेगी सरकार और वैज्ञानिकों की टीम : द्रौपदी मुर्मू
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 30 Aug 2017 11:48 AM
ऐप पर पढ़ें

एमजीएम अस्पताल में शिशुओं की मौत मामले की जांच सरकार और वैज्ञानिकों की टीम करेगी। ये गंभीर मामला है। इसके लिए राज्य सरकार को निर्देश दिया गया है। यह कहना था राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का। इस्कॉन के सेंट्रल किचन का निरीक्षण करने के बाद मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि नक्सल, ट्रैफकिंग और कुपोषण राज्य की बड़ी समस्या है। आदिवासी और पिछड़े वर्ग इसके शिकार हो रहे हैं। राज्य अमीर और लोग गरीब : खनिज संपदा से भरपूर राज्य के लोग गरीब हैं। मानव संपदा और खनिज सपंदा का ठीक इस्तेमाल नहीं हो रहा है। राज्य के लोगों की गरीबी ठीक नहीं। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करना होगा। इसके लिए सरकार, एनजीओ और लोगों को एक साथ आना होगा। जच्चा और बच्चा दोनों की सुरक्षा जरूरी : राज्य में मां और पैदा होनेवाले नवजात दोनों की सुरक्षा जरूरी है। मां ठीक रहेगी तो बच्चा स्वस्थ्य होगा, सभी को भोजन मिले और आमदनी बढ़े इस पर काम करना होगा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जरूरी : केवल साक्षर होने, स्कूल चले जाने से कुछ नहीं होगा। पढ़ाई के बूते नौकरी मिलनी चाहिए। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आज बहुत जरूरी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें